जमीन घोटाला मामला: आरोपी न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

0

Ranchi: रांची PMLA की विशेष कोर्ट में जमीन घोटाले मामले के आरोपी विष्णु अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है . याचिका में विष्णु अग्रवाल का कहना है कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं,इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है. इसी आधार पर उन्होंने जमानत पर रिहा करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने जमानत के लिए अपने खराब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया है.मालूम हो कि विष्णु अग्रवाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अग्रवाल को रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था.न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल को ED ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

क्या है पूरा मामला?
रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ और सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री की जांच के सिलसिले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल का नाम भी सामने आया था. इस केस में पहले से ही रांची के डीसी छवि रंजन जेल में बंद है. कारोबारी अमित अग्रवाल भी जेल में हैं. गौरतलब है कि जमीन घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 4 नवंबर 2022 को बिष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था.इसके बाद तीन बार उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया. रांची में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अफसर खान की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए थे. चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद में उनका नाम सामने आया था. जांच में इस जमीन की डील में प्रेम प्रकाश की भूमिका भी सामने आयी थी. वहीं पुगडू में 9.30 एकड़ खास महल जमीन की खरीद में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here