शराब घोटाला :तीन बैग लेकर अपना चेहरा ढंके हुए योगेंद्र तिवारी पहुंचे ईडी ऑफिस,पूछताछ शुरू

0

झारखंड के शराब और बालू कारोबारी योगेंद्र तिवारी ED की रडार पर है और उसके करीबियों के ठिकानों पर झारखंड में दर्जनों ठिकानों पर ईडी द्वारा की गयी. शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को समन देकर 26 अगस्त को पूछताछ के लिए रांची जोनल ऑफिस में बुलाया था. जिसके बाद आज दोपहर में अपना चेहरा ढंके हुए आरोपी योगेंद्र तिवारी ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल ऑफिस अपने साथ तीन बैग लेकर पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने योगेंद्र तिवारी से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक़ योगेंद्र तिवारी ने साल 2021-22 में शराब के थोक व्यापार का ठेका हासिल किया था. राज्य के 19 जिलों में योगेंद्र से जुड़े लोग ही शराब के थोक व्यापार में शामिल थे. ईडी को जानकारी मिली है कि जामताड़ा के एक ही बैंक की शाखा से 30 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट बनवाये गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here