आईपीएल के 13वें सीजन का 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 37 रन से हरा दिया। कोलकाता ने राजस्थान को 175 रन का टारगेट दिया था। जवाब में राजस्थान 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। राजस्थान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।मैच में कोलकाता के युवा गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी ने राजस्थान के टॉप बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। मावी ने जोस बटलर (21) और संजू सैमसन (8) को आउट किया। वहीं, नागरकोटी ने रॉबिन उथप्पा (2) और रियान पराग (1) को आउट किया। राजस्थान की इस सीजन में यह पहली हार है, जबकि कोलकाता की यह लगातार दूसरी जीत है। साथ ही लीग में पहली बार कोरोना नियम भी टूटा।दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 5 मैच खेले गए हैं। पांचों मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 149 मैच खेले, जिसमें 77 जीते और 70 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, कोलकाता ने अब तक 180 में से 93 मैच जीते और 87 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 52.04% और कोलकाता का 52.50% रहा। ranjana pandey


