बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज से नॉमिनेशन, जानें NDA और महागठबंधन में कहां तक पहुंची सीट शेयरिंग की बात

0

Biharबिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू होगा। उधर, राज्य के दो बड़े गठबंधनों में सीट बंटवारे की गुत्थी बुधवार देर शाम तक नहीं सुलझी। देर शाम तक तक सीट बंटवारे पर बैठकों का दौर जारी रहा। हालांकि,
एनडीए के बिहार के तीनों प्रमुख दलों भाजपा, जद (यू) और लोजपा के कई नेता बुधवार को दिल्ली में मौजूद रहे और अलग-अलग रणनीति बनाने में जुटे रहे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोपहर में लगभग तीन घंटे लंबी बैठक में प्रदेश नेतृत्व के साथ सीटों के बंटवारे से लेकर उनको चिह्नित करने, चुनाव अभियान के मुद्दे पर लंबी चर्चा की है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडे और संगठन मंत्री नागेंद्र मौजूद रहे।बैठक के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा की एनडीए एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और वही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा, जद (यू) और लोजपा तीनों एक साथ हैं और चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे। जद (यू) को समर्थन देने वाली जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। बैठक के दौरान ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार के लिए चुनाव प्रभारी बनाने की घोषणा की गई। हालांकि, वह काफी पहले से ही बिहार का कामकाज देख रहे थे। इसके पहले भाजपा ने तय किया कि सहयोगी दलों से बातचीत का काम भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस करेंगे।भाजपा नेताओं ने बैठक में प्रदेश की सीटों को पांच वर्गों ए, बी, सी, डी, ई में बांटा है और उनके अनुसार रणनीति पर विचार किया जा रहा है। बैठक में बिहार की राजनीतिक समीक्षा और विपक्षी दलों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा चुनाव अभियान की तैयारी पर भी बात हुई, क्योंकि कोरोना काल में बड़ी सभाओं से बचा जाएगा और वर्चुअल माध्यम पर जोर दिया जाएगा।सूत्रों के अनुसार लोजपा के पेच को सुलझाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व और चिराग पासवान के बीच एक बार चर्चा होगी। इसके बाद तीनों घटक दलों के नेता एक साथ बैठकर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देंगे। इस बीच भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचकर नीतीश कुमार से बातचीत करेंगे। इधर चिराग पासवान से भी केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा हो जाएगी और विधिवत बंटवारे के साथ घोषणा पर भी नीतीश के साथ चर्चा की जाएगी।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव में हर पार्टी की कोशिश होती है कि वह अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़े। पर जोर आजमाइश गठबंधन टूटने की हद तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां जल्द आपस में सीट की संख्या तय कर गठबंधन का ऐलान कर देंगी। ranjana pandey