जैक प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गिरिडीह में छापेमारी कर 6 आरोपी को पकड़ा

0
kodarma police

रांची: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पेपर लीक मामले में कई संदिग्ध लोग गिरिडीह में रह रहे हैं। जिसके आधार पर कोडरमा के SDPO अनिल सिंह के नेतृवत में पुलिस ने रात लगभग दो बजे गिरिडीह थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा के दो घरों में छापामारी की। कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र से 6 छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये 6 में से 3 छात्र जमुआ के रहनेवाले हैं। ये सभी गिरिडीह में रहकर पढाई कर रहे थे। हिरासत में लिये गये छात्रों में से एक कमलेश ने कई लोगों को दसवीं बोर्ड का प्रश्न पत्र परीक्षा के पहले बेचा था और 15 से 20 हजार रुपये की कमाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी 6 छात्रों को कोडरमा पुलिस अपने साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार 10वीं बोर्ड का हिंदी और साइंस का प्रश्न पत्र गिरिडीह के स्ट्रांग रूम से लीक हुआ था। स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र चोरी करने वाला छात्र गिरिडीह में रहकर मजदूरी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here