इरफान अंसारी को 3 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश,धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने का आरोप

0
irafan ansari

रांची : 19 अगस्त 2020 को डोरंडा की योग शिक्षिका राफिया नाज ने मंत्री इरफ़ान अंसारी पर एक निजी न्यूज चैनल पर इरफ़ान अंसारी द्वारा उनके वस्त्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने ,स्त्री लज्जा भंग करने, भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। अब मामले में इरफ़ान अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रांची MP-MLA की विशेष कोर्ट ने राफिया नाज की शिकायतवाद पर संज्ञान ले लिया है। इरफान अंसारी को 3 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।बता दें कि राफिया ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि इरफ़ान अंसारी ने उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें जानबूझकर अपमानित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here