तमाड़(खूंटी लोकसभा) के देउरी में ICAR, हैदराबाद और रूंबुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किसान प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम बहुत उपयोगी है। कृषि के क्षेत्र में अनेकों प्रयोग हो रहे हैं, इसे जानना भी जरूरी है, ताकि हम उन्नत किसान बन सकें। हम बहु फसली और जैविक खेती के बारे में अवश्य सोचें। यहां कुछ कृषि उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं, जो उपयोगी साबित होगा।इस क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं को राज्य सरकार जल्द भारत सरकार को भेजें तो उसकी जल्द स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 110वें मन की बात कार्यक्रम को तमाड़ जाने के क्रम में सुना।राजनीतिक सुचिता के कारण प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के दिनों में अब अगले तीन महीने नहीं होगा। उन्होंने कहा ”यह कार्यक्रम एक तरह का ज्ञानवर्धक और ऐतिहासिक कार्यक्रम है।”



