JPSC में प्लस टू स्कूलों में 39 प्रचार्यों की नियुक्ति रुकी हुई है।दरअसल, 10 माह पहले विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया था।राज्य के 59 प्लस टू स्कूलों में से 39 प्लस टू स्कूलों में सीधी नियुक्ति की जानी थी। लेकिन, झारखंड स्कूली व साक्षरता विभाग द्वारा पिछले 10 माह से सिलेबस नहीं भेजे जाने के कारण जेपीएससी में प्लस टू स्कूलों में 39 प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया रुक गयी है। नियुक्ति आयोग की लापरवाही के कारण नहीं होने का कारण है। गौरतलब है कि प्लस टू स्कूलों में प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए स्कूली व साक्षरता विभाग को लगभग 10 विषयों का सिलेबस उपलब्ध कराना है। वहीं कई अभ्यर्थियों ने उन 10 विषय के अलावा अन्य विषय भी भरे हैं। ऐसे में विभाग से अन्य विषयों के भी सिलेबस उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। आयोग ने आवेदन करने की तिथि भी जून 2023 तक बढ़ा दी, लेकिन सिलेबस आयोग के पास नहीं पहुंच सका आयोग ने कई बार पत्राचार भी किया, लेकिन अब तक सिलेबस नहीं भेजा गया। जिससे आयोग परीक्षा का आयोजन करने में असमर्थ है।



