खूंटी: अर्जुन मुंडा ने आठ सड़कों सहित पुल,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया शिलान्यास

0

खूंटी के रनिया प्रखंड के मनहातु में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आइये हम विकसित भारत का एमबेसडर बने। आप युवाओं पर इस नये भारत की जिम्मेदारी है। भारत सरकार गरीबों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। आप युवाओं की यह जिम्मेदारी है कि सभी जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिले। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, मुफ़्त ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन ,किसान सम्मान निधि के माध्यम से साल में 6 हजार रुपए डी बी टी के माध्यम से किसानों को सहायता राशि और अगले पांच वर्षों तक मुफ्त अनाज है मोदी जी की गारंटी। आज खूंटी के रनिया प्रखंड के मनहातु में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने के दौरान खूंटी के नेताजी सुभाष चौक में नेताजी की मूर्ति पर अर्जुन मुंडा ने माल्यार्पण किया। अर्जुन मुंडा ने शानदार स्वागत के लिए खूंटी, तोरपा और चैंबर ऑफ कॉमर्स के मित्रों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।आज खूंटी जिले के रनिया, तोरपा और मुरहू प्रखंड में 36.26 करोड़ ₹ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आठ सड़कों सहित पुल का शिलान्यास किया।एच एल ब्रिज दिमकेल नाला चैनेज 14590 मी मेन रोड टंगरकेला तपकरा का शिलान्यास,एम आर एल 04 बेलसियागढ़ से कुलाब भाया जलमादी तक पथ निर्माण का शिलान्यास,टी 01 मेन रोड टंगरकेला तपकरा  तक पथ निर्माण का शिलान्यास,पंडड़िया मोड़ से रिडूग भाया कोंकेया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, एच एल ब्रिज लोकल नाला चैनेज पंडड़िया मोड़ से रिडूग भाया कोंकेया पथ पर निर्माण कार्य का शिलान्यास,एम आर एल 01 खूंटी तोरपा पी डब्लू डी पथ से बारकुली तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास,एम आर एल 01 डोड़मा से बिसुनपुर भाया सुंदारी तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास,एच. एल. ब्रिज लोकल नाला चैनेज 7990 मी नील फैक्ट्री से पेलोल ब्रिज तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ .इसके निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा होगी, लोगों के आवागमन में सुलभता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here