रांची: लगभग 2 साल के बाद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अदालत से जमानत मिलने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आए।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के घर अध्यक्ष केशव महतो एवं झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मिलने पहुंचे।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह आलमगीर की रिहाई पर कहा है कि सत्य को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता यह उसी सत्य की जीत है।




