रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तार।गिरफ्तार आरोपियों में राजीव रंजन मिश्रा (64),राजीव रंजन के बेटे अविनाश आनंद (32) और अरुण राम हैं।वन विभाग की टीम तीनों को हिरासत में लेकर डोरंडा स्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में ले गयी। तीनों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.मामले पर झामुमो ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”इंसानों की तस्करी तो छोड़िए, भाजपा जानवरों और मादक पदार्थों की तस्करी में भी नम्बर 1 रहती है।बाबूलाल मरांडी जी को इसके लिए भी भवन की कड़क चाय पीने के लिए वहां का रुख करना चाहिए।”
क्या है पूरा मामला :
14 मई की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेन रोड स्थित नटराज होटल, डेली मार्केट के पीछे कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं और वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी की तैयारी में हैं।बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे टीम ने होटल में कमरा नंबर 203 की तलाशी ली.जांच के दौरान एक काले रंग के प्लास्टिक बैग से करीब 30 मॉनिटर लिजार्ड के अंग बरामद किए गए.पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया। हालांकि होटल प्रबंधन ने बताया कि कमरे नंबर 203 और 206 की बुकिंग पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर की गई थी।शक के आधार पर तीनों व्यक्तियों को डोरण्डा स्थित वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राँची वन प्रमण्डल, राँची के कार्यालय में सुरक्षित लाया गया।




