रांची में छठ पूजा पर मौसम अच्छा बना हुआ है। हालांकि रांची के कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सुबह हल्का कोहरा देखे जाने की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार शहर में में अगले पांच दिनों तक मौसम में कई बदलाव देखने को मिलने के अनुमान है। न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है। साथ ही कनकनी बढ़ने वाली है। 22 नवंबर तक आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल सकता है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है .



