KANGANA WAR : कंगना के समर्थन में आए विक्रम भट्ट, कहा कोई नहीं छीन सकता उनसे काम

0

मुंबई- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के सपोर्ट में डायरेक्टर विक्रम भट्ट सामने आए हैं। विक्रम के मुताबिक कंगना का काम उनकी पहचान है और उसे कोई नहीं छीन सकता। वो अपनी फिल्में खुद बना सकती हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ झंडा बुलंद किया है उससे उन्हें बड़े बैनर्स की फिल्मों से हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि यदि आप सामने वाले के सामने तेज गेंद फेंकेंगे तो हो सकता है कि वो उसमे सिक्सर भी लगा दे।
विक्रम भट्ट ने कंगना के साथ काम करने को लेकर कहा कि वो अपने आप में पूरी फिल्म बना सकती हैं.। ऐसे में यदि वो उनके साथ काम करेंगे तो उनका काम सिर्फ शूटिंग के बीच में ताली बजाने का ही रह जाएगा।Ranjana pandey