रिया चक्रवर्ती की रिहाई, एम्स की जांच टीम की रिपोर्ट और सीबीआई की कथित रिपोर्ट सामने आने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। तनु वेड्स मनु में कंगना के साथ काम कर चुकीं स्वरा ने उन पर तंज कसा था। जिसके बाद कंगना ने स्वरा के उन्हीं ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा है – यदि मैंने एक भी गलत आरोप लगाया है, तो मैं अपने सभी पुरस्कार लौटा दूंगी, यह एक क्षत्रिय का वचन है।कंगना ने अपने इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा है- ये है मेरा इंटर्व्यू अगर याददाश्त कमज़ोर हो तो फिर से देखें, अगर मैंने एक भी झूठा या ग़लत आरोप लगाया हो, तों मैं अपने सारे अवार्डस वापिस कर दूँगी, ये एक क्षत्रिय का वचन है, मैं राम भक्त हूँ, प्राण जाए पर वचन ना जाए, जय श्री राम कंगना रनोट अपने पहले के बयान के साथ खड़ी हैं, उन्होंने कहा कि यदि सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके आरोप गलत पाए जाते हैं तो वह अपने पुरस्कार लौटाएंगी। स्वरा भास्कर ने बुधवार दोपहर कंगना पर तीखी टिप्पणी की थी। स्वरा ने कहा था- अब सीबीआई और एम्स ने कह दिया है सुशांत की मौत सुसाइड है। कुछ लोग तो सरकारी अवॉर्ड्स वापस करने वाले थे न। ranjana pandey
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1313837832406958083?s=19



