घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में झामुमो (गठबंधन) के उम्मीदवार सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान हेतु आयोजित चुनावी सभा में विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई।घाटशिला की जनता ने ठाना है कि 11 तारीख के दिन 2 नंबर पर तीर-धनुष पर बटन दबाकर घाटशिला के विकास के लिए हेमंत जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार को मजबूत बनाना है।क्यूंकि उस दिन आप सिर्फ एक विधायक को नहीं चुनेंगे बल्कि घाटशिला से अपने एक ऐसे बेटे और भाई को चुनेंगे जो आपकी सेवा में दिन-रात खड़ा रहेगा।
कल्पना सोरेन कहतीं हैं आपको ध्यान होगा, पहले की सरकारों में झारखंडवासियों की चिंता करने वाला कोई नहीं था। फिर हेमंत जी को आपने अबुआ सरकार का नेतृत्व सौंपा और उन्होंने हर एक वर्ग को हक-अधिकार दिलाना शुरू किया।झारखंड की हमारी मां-बहनों की चिंता करने वाला पहले कोई नहीं था। नारी एक शक्ति का स्वरूप है जो अपना शरीर गला कर अपने परिवार के लिए सब कुछ करती है, परिवार की देखभाल कर सबसे अंतिम में खुद के बारे में सोचती है।आज झारखंड की हमारी मां-बहनों से पूछेंगे कि उनको सम्मान किसने दिलाया है तो वह अपने बोलेंगी कि उनके हेमन्त भैया ने उन्हें मजबूती देने का काम किया है।कल्पना सोरेन कहतीं हैं आपके हेमन्त दादा ने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है।झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने वाली पार्टी रही है। झारखंड विरोधी केंद्र और भाजपा से जितने भी लोग यहां आ जाए, हम लोग डरेंगे नहीं क्यूंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमें यही शिक्षा दी है।




