झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज दिल्ली से वापस लौट गई। यहां लौटकर उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए महारैली के अनुभवों को सब के साथ साझा किया। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा यह मेरा पहला अनुभव था रामलीला मैदान में।मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि झारखंड की तरफ से मुझे चंपाई चाचा के साथ जाने का मौका मिला और अपनी बातों को रामलीला मैदान में रखने का मौका मिला। मैं पहले कभी रामलीला मैदान नहीं गई थी। हमारे इंडिया गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। कल्पना ने आगे कहा जिस तरह से हेमंत सोरेन जी ने चार साल से हमारी मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया, और उन्ही के साथ भेदभाव किया गया। चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन सारी बातों को रखने का मौका मिला रामलीला मैदान दिल्ली में । साथ ही साथ महिलाओं, आदिवासियों की बातों को रखने का मिला है जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं। अब चार जून का सबको इंतजार करना होगा तभी पता चलेगा कि बदलाव किस तरह हुआ है। पूरी उम्मीद है कांग्रेस की ही जित होगी । बता दें कि दिल्ली में आयोजित रैली में कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में बाबा साहब के संविधान की गारंटी को एनडीए सरकार नष्ट कर रही है। आखिर संविधान की गारंटी कौन लेगा। रैली में मौजूद लोगों को उन्होंने विपक्षी गठबंधन की ताकत बताया।