अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, बदल दिए अरुणचाल प्रदेश की 30 स्थानों के नाम, जारी की लिस्ट

0

चीन द्वारा जारी अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची में चीन ने अरुणचाल प्रदेश की 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं।वहीं भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की बात को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है और उसका नाम बदल देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।कांग्रेस ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि चीन को ये हिम्मत PM मोदी की उस क्लीन चिट से मिली है.चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।चीन ने एकबार फिर अरुणाचल प्रदेश की 30 और जगहों को नए नाम दिए हैं।लद्दाख के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में चीन लगातार भारतीय जमीन पर कब्जा कर रहा है, जगहों के नाम बदल रहा है, लेकिन PM मोदी खामोश हैं।PM मोदी अपने ही सांसद तापीर गाव की बात नहीं सुनते, जिन्होंने कहा कि-अगर कहीं दूसरा डोकलाम होगा तो अरुणाचल प्रदेश में होगा।चीन ने भारतीय सीमा में 50 से 60 किलोमीटर तक कब्जा कर रखा है।चीन अरुणाचल प्रदेश में कब्जा करता है, मीडिया में कोई खबर नहीं आती है।चीन को ये हिम्मत PM मोदी की उस क्लीन चिट से मिली है, जिसमें उन्होंने कहा था- न कोई घुसा है, न कोई घुसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here