रांची : रांची पुलिस ने रविवार को तमाड़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 2925 किलो डोडा बरामद किया।इसका बाजार में मूल्य लगभग 4 से 5 करोड़ है .इस मामले में गाड़ी के चालक केसर राम को गिरफ्तार किया है। केसर राम से तमाड़ थाना में पूछताछ की जा रही है।2925 किलो डोडा तामार तमाड़ से राजस्थान भेजने के तैयारी में थी. कंटेनर पर लोड 117 बोरा बरामद किया गया है। प्रत्येक बोरा में 25 किलो डोडा था।एसएसपी चंदन सिन्हा को फोन पर गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का कंटेनर में करोड़ों रुपये का डोडा राजस्थान जा रहा है।सुचने मिलते ही एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर तमाड़ से रांची खूटी जाने वाले सभी हाइबे पर नाकाबंदी कर दी गई .और जांच शुरू कर दी. इसी बीच सूचना के अनुसार गाड़ी दिखी और क्या था पुलिस ने अपनी करवाई चालू कर दी.जिसमे 117 बोरी डोडा बरामत हुआ .कंटेनर में सवार खलासी मौके से फरार हो गया लेकिन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।कंटेनर के चालक ने बताया कि वह खाली कंटेनर लेकर तमाड़ पहुंचा था। राजस्थान के कुछ कारोबारियों ने उसे कंटेनर पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये दिए। एसएसपी चंदन सिन्हा का कहना है कि तमाड़ समेत अन्य इलाकों अफीम को लेकर लगातार अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा कई जगहों पर भारी मात्रा में लगे अफीम को नष्ट किया गया है।पुलिस फरार खलासी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि खलासी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।



