जमशेदपुर : ज्योति ह’त्याकांड का 72 घंटे के भीतर खुलासा,अपने पत्नी को सहन नहीं कर पाया पति, दोस्तों के साथ मिलकर कर दी ह’त्या,4 गिरफ्तार

0

जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल ह’त्याकांड का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने ज्योति के पति रवि अग्रवाल सहित 3 अन्य आरोपियों पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और मुकेश मिश्रा को गिर’फ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच NH-33 के किनारे जब साजिश के तहत रवि अग्रवाल अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ पंजाब होटल में खाना खाकर वापस लौट रहे थे.एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मृतिका ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित आवेदन में अपने दामाद यानी मृतका के पति रवि अग्रवाल पर उनकी बेटी की गो’ली मारकर ह’त्या करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद जांच में पुलिस ने पाया कि मृतका के पति के साथ शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था. आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था. जिससे वह अपने पत्नी को सहन नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद रवि अग्रवाल ने 16 लाख में मुकेश मिश्रा तथा उनके चार अन्य साथी को सुपारी देकर अपनी पत्नी को जा’न मा’रने की योजना बनाया. उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार पूर्व में दो बार विफल हो गया. मगर 29 मार्च को निर्धारित योजना के अनुसार रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ बालिगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 30 के किनारे उल्टी करने के बहाने अपनी कार बीच एनएच 30 के किनारे उल्टी करने के बहाने अपनी कर खड़ा कर दिए इसके तुरंत बाद मुकेश मिश्रा तीन अन्य साथी के साथ स्थल पर पहुंचा और ज्योति अग्रवाल को सुनोजित तरीके से कनपटी पर बंदूक से गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here