यूपी पुलिस के सिपाही अफताब आलम द्वारा फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में मुख्तार अंसारी को मसीहा बताने और उनका समर्थन किए जाने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने संज्ञान लेते हुए चंदौली में तैनात सिपाही अफताब आलम को रविवार की देर रात सस्पेंड कर दिया है.मुख्तार की मौत के बाद उनके समर्थन में अफताब ने फेसबुक पर एक नहीं बल्कि कई पोस्ट शेयर की है. जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी.वहीँ दूसरी तरफ UP पुलिस के ही एक कांस्टेबल कांस्टेबल मोहम्मद फैयाज ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट लगाया है जो कि लखनऊ के बीकेटी थान में तैनात है,ने अपने पोस्ट में लिखा, “जिंदा रहेगा वो तो दिलों में अवाम के, ऐ दिल ना उसकी मौत पे रंजो मलाल कर. हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई, धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर. अलविदा शेर-ए- पूर्वांचल मुख्तार अंसारी.”कांस्टेबल मोहम्मद फैयाज पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है.
.



