हेमंत सरकार को चोरों की सरकार कहने पर जेपी नड्डा पर भड़कीं कल्पना सोरेन, कहा ”डकैत …चुल्लू भर पानी ज़्यादा ही होगा”

0
JP Nadda

झारखण्ड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने एक बयान में हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है। ये आपके हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है। इसलिए इनको घर भेजना जरूरी है।

इसपर कल्पना सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी “नड्डा जी – हम अपने घर में ही हैं। हमें हमारे ही घर से निकालिएगा अब ? वैसे भी आदिवासियों/मूलवासियों को उनके घर से बेघर करने का पुराना इतिहास है आप लोगों का कहते हैं ना चोर को दुनिया चोर दिखती है और आप सब सिर्फ चोर नहीं डकैत हैं, डकैत।कोविड में चंदा ले कर नक़ली वैक्सीन लगाने वाले आप लोग (लाखों लोग मर रहे हैं नक़ली वैक्सीन से) माल्या से लेकर सहारा का पैसा लूटने वाले आप लोग इलेक्टोरल बांड से खरबों की लूट – खसोट करने वाले आप लोग अरबपतियों के हाथों में देश की बेच देने वाले आप लोग लगातार ही रहे ट्रेन दुर्घटनाओं में आम जनों को मारने वाले आप लोग झारखंड के आदिवासियों को जंगली कहने वाले आप लोग पूरे देश के आदिवासियों/मूलवासियों का खनिज लूटने वाले आप लोग कारगिल में कफ़न लूटने वाले आप हम पर उँगली उठायेंगे नक़ली दवाईयां बेच खरबों कमाने वाले आप लोग देश में नशा का कारोबार फैलने वाले आप लोग हमारे विकास कार्यों की बराबरी करिए – अपने कार्यों का हिसाब दीजिए जनता को।वरना चुल्लू भर पानी रखिए क्यूंकि जिस तरह समाज तोड़ने की आप साजिश रच रहे हैं – चुल्लू भर पानी ज़्यादा ही होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here