चुनाव के एक दिन पहले बंगाल और झारखंड में 17 जगहों पर अवैध घुसपैठ को लेकर ईडी की रेड

0
ED raids

झारखण्ड : 43 विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले चुनाव के पहले चरण में कल 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोट डाले जायेंगे.चुनाव के एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में 17 जगहों पर छापेमारी की. मामला झारखंड में बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश बॉर्डर से लगने वाले राज्य पश्चिन बंगाल और झारखंड में कई सिंडिकेट सक्रिय हैं, जो बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराते हैं.अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के सिलसिले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में पीएमएलए, 2002 के तहत 17 स्थानों पर की गई छापेमारी में अभी तक फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाली प्रोफार्मा सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here