झारखंड: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने आज झारखंड की बगोदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा NDA और भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड के हितैषी नहीं है।जिस समय झारखंड बनाने के लिए आंदोलन चल रहा था, तो कांग्रेस के लोग टालमटोल कर रहे थे।लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा।लालू जी, आप जिंदा भी हैं और झारखंड भी विराजमान है।झारखंड बनाने का श्रेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है।आज हम ये कह सकते हैं कि बनाया भी हमने है, संवारा भी हमने है और आगे भी हम ही संवारेंगे।JP Nadda ने कहा जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार है। जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भाई-भतीजावाद है।जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां परिवारवाद है।ये परिवारवाद के सूचक हैं, ये भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद करने वाले और आपके हक को लूटने वाले लोग हैं।इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपकी गूंज दूर-दूर तक जानी चाहिए और 20 तारीख को आपको भाजपा को जिताना है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5 नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं।आप भाजपा को चुनाव जिता दीजिए, 10 नए मेडिकल कॉलेज हम और यहां देंगे।देवघर में AIIMS देने का काम हमारी सरकार ने किया है।मैं दावे से कह सकता हूं कि आज से 3-4 साल बाद कोई भी मरीज दिल्ली नहीं जाएगा, उसका इलाज यहीं देवघर में होगा।मोदी जी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम किया है।इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से 21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं।अब मोदी जी को आपने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है, इस बार पहली कैबिनेट में ही मोदी जी ने तय किया है कि हम 3 करोड़ पक्के घर और बनाकर देंगे, ताकि कोई भी कच्चे मकान में न सोए।हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है।ये आपके हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है।इसलिए इनको घर भेजना जरूरी है।आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है।आपका एक-एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है।आपका एक वोट तय करेगा कि आपको खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला JMM चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए।


