कल्पना सोरेन ने अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने पर दी बधाई ,तानाशाही ताकतों अब होगा किला ध्वस्त

0
KALPANA SOREN

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक मिले अंतरिम जमानतम को लेकर कल्पना सोरेन के ख़ुशी जाहिर की उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,,तानाशाही ताकतों को यह दिखाना है कि देश बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के संविधान के अनुसार ही चलेगा.आज अंतरिम बेल मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को हार्दिक बधाई और जोहार. उनकी संघर्ष की साथी सुनीता जी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी हार्दिक बधाइयां. मैंने पहले ही कहा था तानशाही ताकतों का किला ध्वस्त होना शुरू हो गया है.उन्होंने आगे लिखा,मैं यह भी कह देना चाहती हूं कि अगर किसी को आदिवासी पसंद नहीं है, किसी को अगर आंख से आंख मिलाकर अपना हक मांगने वाला आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अच्छा नहीं लग रहा है तो उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी. झारखंड झुकेगा नहीं! इंडिया रूकेगा नहीं. लड़ेंगे और जीतेंगे. जय झारखंड.जैसा की पता है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी और रांची में हुई उलगुलान रैली में भी कल्पना सोरेन ने उन्हें शामिल की थी।अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से कल्पना सोरेन में एक उम्मीद जगी है।की अब हेमंत सोरेन को भी जमानत मिल सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here