रांची के आईएमए भवन में डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘दवा मेला–2026’ के उद्घाटन समारोह में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई।कल्पना सोरेन ने कहा ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।दो दिवसीय ‘दवा मेला–2026’में खूँटी जिले के तोरपा प्रखंड के मार्चा गाँव की जुलियानी हेम्ब्रम ने ब्रांड पलाश अंतर्गत हस्तकरघा/खादी वस्त्रों के स्टॉल के माध्यम से अपनी कला की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान जुलियानी हेम्ब्रम की लगन और परिश्रम का परिणाम है, साथ ही यह ग्रामीण महिलाओं की कला, कौशल और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी है।




