कल्पना सोरेन: राजमहल के साथ दुमका और गोड्डा की सीट भी हम जीत रहे

0
Kalpana Soren

लोकसभा चुनाव 2024: आज राजमहल में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने जनता को संबोधित किया ”कँपता असत्य, कँपती मिथ्या, बर्बरता कँपती है थर-थर! कँपते सिंहासन, राजमुकुट, कँपते खिसके आते भू पर। तानाशाही ताकतों को मिलेगा मुंह तोड़ जवाब…न हेमन्त झुके, न झारखण्ड झुकेगा! तानाशाही बीजेपी का सूपड़ा साफ करने को जन-जन है तैयार। तारीख है 1 जून, क्रम संख्या है 4 और निशान है तीर-धनुष, याद रखियेगा।”151वीं चुनावी सभा करने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, “बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन को जेल में डालने की साजिश रची। जब भी मैं किसी कार्यक्रम में जाती थी, लोग उन्हें ढूंढते थे। मुझे उनकी आवाज बनने की ताकत लोगों, खासकर झारखंड के लोगों से मिली। झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा ”हमें जनता का पूरा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, इस बार राजमहल के साथ दुमका और गोड्डा की सीट भी हम जीतने जा रहे हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here