गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज बस स्टैंड रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के नव निर्मित भवन और कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया. साथ ही उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टेडियम में राज्य भर से आए खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया. और सभी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया.आगे कल्पना सोरेन ने कहा की खेल में हार-जीत मायने नही राखी है . मायने तो खिलाडी का हौसला रखती है.इस उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू,सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव , पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ,भाजपा ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी उपस्तित रहे.




