JHARKHAND : रामगढ़ में एक ट्रक से 490 किलोग्राम गांजा बरामत,कीमत 2 करोड़ लगभग.

0
GANJA

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक लगभग 22 बोरा गांजा बरामत किया गया है .जो की 490 किलोग्राम है और इसकी कीमत लगभग दो करोड़ बताया जा रहा है .पुलिस ने गांजा के साथ ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है.आप को बता दे की रामगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की रांची से हजारीबाग की और जा रही एक लाल रंग की ट्रक में गांजा लोड है .रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया और रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाली रुट में वाहन चेकिंग अभियान चलाया.चेकिंग अभियान के दौरान गली को पुलिस ने पकड़ा पुलिस देख वाहन चालक भागने पर पुलिस ने चालक को खदेड़कर पकड़ा उसके बाद वाहन की तलाशी ली तलाशी के दौरान वाहन के डाला के अंदर से 22 बोरा गांजा बरामद किया गया.अवैध रूप से गांजा ले जाने के आरोप में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर थाना ले गया . ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है .चालक तुलसी यादव नाम से जाना जाता है और पलामू का रहने वाला है। मामले की आगे जांच की जा रही है की ये गांजा किसका और कहा जा रही थी .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here