शुक्रवार को काबुल शहर के पश्चिमी जिले कोहत-ए-सांगी में नमाज के दौरान एक मस्जिद में विस्फोट हुआ . सूचना के अनुसार हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं। अभी तक मरने वालों की संख्या अज्ञात है। बता दें कि 12 दिसंबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीचे एक होटल में आत्मघाती हमलावर ने ब्लास्ट किया था जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान की सरकार है, मगर वहां ISIS जैसे खूंखार आतंकी संगठन भी सक्रिय हैं.



