नालंदा में सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, दो की हालत गंभीर

0

Newsजिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू भगिना स्थित एनएच 20 पर हुए सड़क हादसे में एक खिलाड़ी की मौत हो गई. वहीं दो लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंच चुकी है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना निवासी धीरज कुमार, सोनू कुमार और मंजीत कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर पटना से नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव जा रहे थे. जहां कबड्डी खेल का आयोजन होना था. लेकिन रास्ते में ही वह सड़क हादसे का शिकार हो गए.घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Ranjana pandey