सुशांत और दिशा की मौत मामले में आया अरबाज खान का नाम, एक्टर ने सोशल मीडिया यूजर्स पर दर्ज कराया मानहानि का केस

0

Arbazzसुशांत सिंह राजपूत और दिशा सलियन की मौत के मामले में अब अभिनेता अरबाज खान का नाम जोड़ा जा रहा है। इस मामले में एक्टर ने अपना नाम आने पर कुछ ज्ञात और अज्ञात सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें पोस्ट और ऑनलाइन वीडियो के जरिये उन्हें बदनाम करने का आरोप लगा है। दरअसल कुछ पोस्ट्स और ऑनलाइन वीडियोज के जरिए अरबाज को बदनाम करने का आरोप लगा है। इन पोस्ट्स में कहा गया है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कनेक्शन में अरबाज की भी भागीदारी है। अरबाज ने बॉम्बे सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 28 सितंबर को कोर्ट ने विभोर आनंद और साक्षी भंडारी नाम के अभियुक्तों के खिलाफ एक अंतरिम आदेश दिया है जिसमें इन अभियुक्तों को तुरंत प्रभाव से ये बदनाम करने वाले पोस्ट्स हटाने का निर्देश दिया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि अरबाज को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें सीबीआई की अनौपचारिक हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा अरबाज या उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह के अभद्र या अपमान करने वाला कंटेंट जिनमें पोस्ट्स, मैसेज, ट्वीट्स, वीडियो, इंटरव्यू जैसी चीजें शामिल हैं को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मसलन ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और अन्य माध्यमों से हटाने का निर्देश दिया गया है। ranjana pandey