बिहार में शराबबंदी के बाबजूद खुले आम बिक रही शराब से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात एक नशेड़ी को बचाना पुलिस को उस समय मंहगा पड़ गया. जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 – 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुवारी साँख स्थित शिव मंदिर के निकट की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजवाड़ा निवासी अंटू कुमार को नशे की हालत में ग्रामीण पकड़कर पीटने लगे. घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़स्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची. जिसे देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुवारी साँख स्थित शिव मंदिर के निकट की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजवाड़ा निवासी अंटू कुमार को नशे की हालत में ग्रामीण पकड़कर पीटने लगे. घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़स्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची. जिसे देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया ranjana pandey



