मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वर्तमान चीफ जस्टिस जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद, जस्टिस सोनक के उसी दिन शपथ लेकर पदभार संभालने की संभावना है। उनके अनुभव से न्यायिक कार्यों में तेजी और बेहतर संचालन की संभावना जताई जा रही है।




