रांची : रांची के न्यायायुक्त अरूण कुमार राय को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अरूण कुमार राय के शपथ लेने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 19 हो जाएगी।वर्तमान में एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर सहित 18 न्यायाधीश कार्यरत हैं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से 18 जनवरी को श्री राय को हाइकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गयी थी. वहीं सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति को स्थायी करने से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है.




