JSSC ने 10 परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी

0

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10 प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.सभी परीक्षाएं जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ली जाएंगी। मई-जून में परीक्षाओं के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे।दिसंबर 2023 तक सभी परीक्षाओं के नतीजे निकाल दिए जाएंगे। झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातकोत्तर प्रशिक्षण शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा, डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तथा आईआईटी प्रशिक्षक परीक्षा सीबीटी प्रणाली से आयोजित की जाएगी।जबकि झारखण्ड सामान्य स्नातक अर्हता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, उत्पाद आरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा, महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा, मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर शीट से ली जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here