रांची: पिछले 15 दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी, लेकिन शुक्रवार को दिनभर आसमान में छाये आंशिक बादलों और शनिवार को हुई बारिश ने पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है. राजधानी सहित।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार यह स्थिति 28 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि टर्फ लाइन के झारखंड से गुजरने और हवा के मिलने से मौसम में बदलाव आया है।उन्होंने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को पूरे प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 25 और 26 अप्रैल को दुमका, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के साथ-साथ दक्षिणी भागों में पूर्व और पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गुमला और खूंटी के मध्य भागों में बारिश और गर्जना होगी।यही स्थिति 27 और 28 अप्रैल को भी बनी रहेगी और पूरे राज्य में बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 से 26 अप्रैल तक राज्य के इन विभिन्न हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा भी चलेगी.केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए आम जनता और किसानों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हजारीबाग के बरही में सबसे ज्यादा 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. साथ ही डाल्टनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.



