JMM ने लिया एक्शन लोबिन हेंब्रम को पार्टी के सभी पदों से 6 साल के लिए किया निष्कासित

0
JMM

JMM ने आज बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम को सभी पार्टी और सभी पदों से निलंबित कर दिया.झामुमो ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि लोबिन हेंब्रम ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है. लोबिन हेंब्रम ने राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है. जैसा की पता है लोबिन हेंब्रम बोरियो विधानसभा से विधायक है. लोबिन ने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. लेकिन पार्टी आलाकमान ने मौजूदा सांसद विजय हांसदा के ऊपर भरोसा जताया था. इसी बात से नाराज होकर लोबिन ने राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया है. तो JMM पार्टी के नेता लोबिन हेंम्ब्रम से नामांकन वापस लेने को बोले .इसके बावजूद लोबिन हेंब्रम ने नामांकन वापस नहीं लिया. जिसके बाद पार्टी ने उनपर कड़ा एक्शन लिया.लोबिन हेंब्रम पर कार्रवाई करते हुए JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पत्र जारी किया है. इसमे लिखा गया है कि आप राजमहल लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरित कार्य किया है. साथ ही आपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया है. इस वजह से आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से अगले 6 वर्षों के लिये निष्कासित किया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here