रांची: भाजपा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को NDA ने इसलिए समर्थन दिया क्योंकि NDA गठबंधन के पास 24 विधायक हैं,लेकिन जीतने के लिए 28 चाहिए। अब झामुमो का कहना है कि भाजपा द्वारा परिमल नाथवानी को समर्थन देने का कारण पैसा है.झामुमो ने एक्स पर लिखा ”आज फिर से भाजपा ने दिखा दिया की वो पूंजीपतियों, दलबदलुओं, परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी है।आज फिर एक गुजराती नोटों की थैली ले कर भाजपा कार्यालय आया और भाजपा ने उसे झारखंड से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बना दिया।शर्मनाक।”




