रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक गणों की बैठक शुरू हुई।दूसरी तरफ आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज झामुमो रांची, खूंटी, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा जिला के कार्यकर्ताओ ने रांची राजभवन मार्च कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के सहारे जबरन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को परेशान करने का विरोध किया।गौरतलब है की ED उनसे कथित जमीन धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहती है। बता दें की करीब 40 घंटे तक सीएम कहाँ है किसी को नहीं पता था जिसपर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर जेएमएम नेता मनोज पांडे कहते हैं, ”ये सब रणनीतियां हैं जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता. तानाशाही से लड़ने के लिए हम ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.कृपया प्रतीक्षा करें…क्या उन्होंने (भाजपा) कभी बृजभूषण सिंह के लापता होने पर शिकायत दर्ज कराई थी?…”मालूम हो कि ED ने सोमवार देर रात दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक आवास पर तलाशी के दौरान दो BMW कार, कुछ दस्तावेज और 36 लाख रुपये नकद जब्त किए. CM हेमंत सोरेन के घर जब ED की टीम पहुंची तो वह वहां नहीं थे और उनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है.



