रांची : आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 17वें सीजन में जहां कुछ खिलाड़ी डेब्यू करने को उत्सुक हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी सीजन से पहले ही बाहर हो गए हैं.बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. ये नाम गुजरात टाइटंस के एक खिलाड़ी का है. इससे एक-एक कर कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ती जा रही है. इससे पहले मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. इसके बाद मैथ्यू वेड ने भी शुरुआती कुछ मैचों से अपना नाम वापस ले लिया. और अब इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है, जो पूरे सीजन से बाहर हो गया है. IPL के इस सीजन से बाहर हुए झारखंड के युवा आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे.3 मार्च को रॉबिन का बाइक एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट में रॉबिन बुरी तरह जख्मी हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने रॉबिन को 3.60 करोड़ में खरीदा था।



