रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी में राज्य का पहला आईटी पार्क बनेगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है और मास्टर प्लान व डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटी पार्क से करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है और राज्य में आईटी सहित रियल एस्टेट, टूरिज्म व अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। आईटी पार्क का लाभ उन स्थानीय युवाओं को एक मंच मिलेगा जो आइटी के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। साथ ही देश-विदेश की कई बड़ी आइटी कंपनियां भी यहां काम कर सकती हैं।




