झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आज किक मारकर शुभारंभ किया।सेमीफाइनल मुकाबले में आज अटौला, मेराल में जमशेदपुर टीम का मुकाबला गिरिडीह की टीम से हुआ। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मैदान में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुकाबला शुरू होने से पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी !झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में गिरिडीह को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली जमशेदपुर टीम के सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंत्री ने कहा बहुत लंबे समय के बाद एक ही जिले में झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, यह गढ़वा के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।इस प्रतियोगिता में बहुत से मैच सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी कराए गए हैं। ताकि खेल के क्षेत्र में अपने झारखंड को आगे बढ़ाने की माननीय मुख्यमंत्री जी श्री हेमंत सोरेन जी की सोच को आकार दिया जा सका। खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई है।हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में गढ़वा से भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आगे आएंगे।दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आज जमशेदपुर की टीम का दिन था। गिरिडीह के खिलाड़ी अपने मन को बिल्कुल भी छोटा न करें।आज के मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले साधु मरांडी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने पर अनंत शुभकामनाएं। आप सब खूब अच्छा करें और देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करें, ऐसी शुभेच्छा है।



