झारखण्ड : दिनदहाड़े पलामू ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपये की लूट,हथियार के बल पर अपराधियों ने काम को दिया अंजाम

0

पलामू : पलामू में अपराधियों ने मिलकर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 3 अपराधी ने मिल कर झटना को अंजाम दिया जिले के पड़वा इलाके में स्थित ग्रामीण बैंक में 6 लाख रुपये की लूट हुई है. ये घटना शुक्रवार सुबह 10:20 बजे की है. सभी अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक पहुंचे और पिस्तौल का भय दिखाकर वारदात को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सभी अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे. इसके बाद वे सीधे बैंक अधिकारियों के चैंबर में घुसकर उनके सर पर पिस्तौल तान दिया. उसके बाद सभी को बाथरूम में बंद कर दिया और कैश काउंटर पर मौजूद 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी अपराधी बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही अंदर घुसे थे. उस वक्त बैंक पर लोगों की भीड़ कम थी. जबकि बाहर खड़े तीन अन्य साथी उनका इंतजार कर रहे थे. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.बताया जाता है कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग बाइक से भाग निकले. पुलिस बैंक और आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद पलामू में बैंक डकैती की घटना हुई है.सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है. वारदात के बाद आसपास के माहौल भय व्याप्त है. सभी इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया कैसे? वहीं, पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी की धर-पकड़ खोजबीन शुरू कर दी गयी है. जल्द ही वे सभी हमारे गिरफ्त में होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here