झारखण्ड : 5 लाख का इनामी नक्सली सह सबजोनल कमांडर नागेश्वर भोक्ता गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से धर दबोचा

0

लातेहार : झारखण्ड में होने वाले लोकसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अपने काम में जोर- शोर से लगे हुए है। आज लातेहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. 5 लाख का इनामी नक्सली नागेश्वर भोक्ता उर्फ नागेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिए और एक अच्छा समाचार दिए।नक्सली नागेश्वर भोक्ता गारू थानाक्षेत्र के मिरचैया जंगल से गिरफ्तार कर लिया है.और इस मामले में पूछताछ में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि माओवादी छोटू खेरवार अपने दोस्तों के साथ लातेहार और लोहरदगा सीमांत में अवस्थित मिरचैया जंगल में भ्रमणशील है. जो लोकसभा चुनाव में बड़ा अपराध कर सकता है. और अंजनी अंजन ने बताया कि सूचना मिलनेके बाद हमलोगो ने एक बिशेष टीम गठन किया एसडीपीओ बरवाडीह वैंकटेश कुमार के नेतृत्व में हमलोगो का टीम का गठन किया गया. और हमसब ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी चला दी . इसी दौरान पुलिस टीम पर नजर पड़ते ही नक्सली भागने लगे. किन्तु एक को धर दबोचने में सफलता मिली. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सब-जोनल कमांडर रैंक का है. इस पर सरकार ने पांच लाख का इनामी घोषित कर रखी है. वहीं जिले के विभिन्न थानों में संगीन अपराध के विरूद्ध दर्जनों मामले दर्ज हैं. नक्सली नागेश्वर भोक्ता उर्फ नागेश्वर गंझू को लेकर पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. छापेमारी टीम में गारू,बारेसांढ़ थानेदार के साथSAT01,02 और 06 के जवान शामिल थे.और एक को धर- दबोचा जिससे बड़ी राहत की बात ह। और ठिकाने पर छापेमारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here