झारखण्ड : धान खरीद की शुरुआत 15 दिसंबर को हुई थी। 25 दिसंबर को छोड़कर शुरुआत की तिथि से गुरुवार शाम छह बजे तक हर दिन धान की खरीद हुई है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर शाम छह बजे तक 6.49 लाख (6,48,501) क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले 18 दिनों का है। अगर, इन 18 दिनों के खरीद का औसत देखें तो यह प्रतिदिन का आंकड़ा 36 हजार क्विटल से पार कर गया है।सरकार ने इस वित्तीय वर्ष धान खरीद के लिए योजनाबद्ध तरीके से कुल 693 एमएसपी केंद्र का गठन किया है। इन केंद्रों में ही किसान जाकर अपना धान बेच रहे हैं। सरकार ने 2.38 लाख (2,33,705) किसानों से धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, अभी भी कई किसान धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। यानी किसानों के आंकड़े में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं, कुल धान खरीद का लक्ष्य 60 लाख क्विटल रखा गया है।




