झारखंड: 19 से 23 जनवरी को विश्व आर्थिक मंच (WEF) में मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में पहली बार झारखंड का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।प्रतिनिधिमंडल इस वैश्विक मंच पर शामिल होकर क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्पाद जैसे क्षेत्रों में झारखंड की संभावनाओं और सरकारी सहयोग को दुनिया के सामने रखेगा।Growth in Harmony with Nature की थीम के साथ झारखंड विजन 2050 की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्वयं को निवेश, विकास और सतत प्रगति के एक नए केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर स्थापित करने की ओर अग्रसर है।




