झारखंड सेंट्रल कॉरिडोर NH-99 को मिली मंजूरी, रोजगार के खुलेंगे अवसर

0
Jharkhand Central Corridor NH-99

झारखंड:केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रांची–ठाकुरगांव–बुढ़मू–टंडवा–सिमरिया–बगरा मार्ग को झारखंड सेंट्रल कॉरिडोर के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-99 की मंजूरी दी है। यह परियोजना कोयलांचल क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को गति देगी। इससे किसानों, मजदूरों, छात्रों और मरीजों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा कोयला परिवहन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। छात्रों व मरीजों को रांची जैसे बड़े शहरों तक तेज पहुंच मिलेगी। जनता मजदूर संघ के यूनियन नेता रविंद्रनाथ सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में स्थायित्व और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। बीएमएस नेता एस.के. चौधरी ने कहा कि बेहतर सड़क से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और पलायन रुकेगा।बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा तक पहुंच आसान होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here