खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में लोधामा–कर्रा रोड स्थित रिंगरोड ब्रिज (सीठियो) में सड़क जाम किया गया है। हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आज खूंटी बंद बुलाया गया है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा,”खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा जी की निर्मम हत्या से मर्माहत हूं।हेमंत सरकार के शासनकाल में आदिवासी समाज को लगातार निशाना बनाया जाना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुका है। सरकार आम जनता, विशेषकर आदिवासी समाज की सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।@khuntipolice इस जघन्य हत्या कांड में संलिप्त दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।”
खूंटी में बुधवार (7 जनवरी) देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास हुई, जहां बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सीने में गोली लगने से सोमा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई।




