रांची: झारखड में हो रहे ट्रैफिक सिस्टम ख़राब और जाम को देखते हुए हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए . मंगलवार को आज 2 अप्रैल को एक पीआईएल (PIL) पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस और रांची नगर निगम पर सवाल खड़ा करते हुए नाराजगी जताई. और इस मामले में जवाब देने के लिए रांची के ट्रैफिक एसपी (Ranchi Traffic SP) को बुधवार को हाईकोर्ट में हाजिरी देने को कहा है .उन्होंने कहा की मुझे जानना है की रांची नगर निगम से भी की शहर में जाम की समस्या क्यों बनी रहती है? ट्रैफिक की हालत खराब क्यों हैं? मेन रोड, कोकर एवं अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई? ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस क्यों नहीं सस्पेंड किए जाते हैं?इस पर रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि पहले की तुलना में ट्रैफिक सिस्टम बेहतर हुआ है और ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की रकम भी बढ़ाई गई है. ताकि लोगो में सावधानी बानी रहे .शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है. इस वजह से जाम की समस्या रहती है. दिसंबर 2024 तक फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी.कोर्ट ने नगर निगम के जवाब पर असंतुष्टि जाहिर की और ट्रैफिक एसपी को इन सवालों पर जवाब बुधवार को देने को कहा है.ताकि ट्रैफिक और जाम की करवाई तुरंत की जाये .और रांची की जाम और ट्रैफिक की समस्या दूर हो .



