JHARKHAND:जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार.

0
JAMSEDPUR POLICE

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। एक बार फिर पुलिस ने जमशेदपुर मानगो थाना क्षेत्र के मछली बाजार के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की छापामारी के दौरान 38पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किये गई है.मामले में जमशेदपुर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो मछली बाजार के पास में कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान तीनो के पास से कुल 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पकड़े गये आरोपियों में उलीडीह शंकोसाई निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, दाईगुटु निवासी विजय गोराई और मानगो पंजाबी लाइन निवासी राहुल तंतुबाई शामिल है.पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here